⚡महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हम सभी को मुस्तैद रहना है: गहलोत
By Bhasha
राजस्थान में कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण के तहत एक करोड़ से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। राज्य में अब 20 प्रतिशत लक्षित जनसंख्या का पूरी तरह टीकाकरण किया जा चुका है। राजस्थान सरकार ने यह जानकारी दी।