हरियाणा ने कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला में ध्वजारोहण किया. इस मौके पर देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का देश की आजादी और सरहदों की रक्षा में अहम योगदान है.
...