बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने पिछले 16 महीनों में बेंगलुरु में कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों से 12.58 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है. बीबीएमपी द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, मई 2020 से 7 अगस्त 2021 तक 4.93 लाख से अधिक व्यक्तियों से मास्क न पहनने पर 11.86 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला गया है.
...