⚡उत्तर प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारी की ढाबे मालिक ने की हत्या
By IANS
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की हत्या कर दी गई है और उसके भाई को गंभीर चोटें आईं हैं. इन दोनों पर सड़क किनारे ढाबा चलाने वाले आदमी और उसके कर्मचारियों ने हमला कर दिया था. घटना कोतवाली पुलिस सर्कल में हुई.