बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई. इस बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के करीब सभी प्रमुख नेता पटना पहुंचे. इस बीच, भाजपा इस बैठक को महागठबंधन में प्रेशर पॉलिटिक्स के रूप में देख रही है. बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अपने गठबंधन में प्रेशर पॉलिटिक्स और चुनावी लाभ उठाने का खेल है.
...