कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता और वार्ड नंबर 45 के पार्षद मंजूर खान के इस प्रयास की सभी तारीफ कर रहे हैं. खान बताते हैं कि भट्टा मुहल्ले में गरीब तबके के लोग रहते हैं. टीका को लेकर इनमें कुछ खास उत्साह नहीं था. इस कारण यहां टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए 'टीका लगाओ, इनाम पाओ' का आयोजन किया गया.
...