⚡उत्तरकाशी में बारिश के बीच तबाही, धराली गांव में बादल फटने से आए सैलाब में कई घर पानी में बहे; राहत-बचाव कार्य जारी; VIDEO
By Nizamuddin Shaikh
उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में मंगलवार को एक बड़ी प्राकृतिक आपदा सामने आई. जब धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई. गंगोत्री धाम और मुखबा के पास स्थित इस गांव में अचानक आए सैलाब ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया.