उत्तराखंड वन विभाग द्वारा अथक प्रयास के बाद बीते बुधवार को जिम कॉर्बेट से एक बाघिन को रेस्क्यू किया गया. वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किए गए इस बाघिन को गुरुवार यानि आज सफलतापूर्वक राजाजी टाइगर रिजर्व में शिफ्ट कर दिया गया है. बाघिन को वन विभाग की टीम आज सुबह तड़के पांच बजे विशेष वाहन से मोतीचूर लेकर पहुंची.
...