उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्मारक कचहरी परिसर में राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही उन्होंने आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की. सीएम पुष्कर धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हमारे राज्य के आंदोलनकारियों और शहीदों ने राज्य निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है.
...