कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चार धाम यात्रा पर 7 जुलाई तक रोक लगा दी है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कुंभ मेला में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ने का हवाला देते हुए राज्य सरकार को फटकार लगाई. कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि धार्मिक आस्था को सार्वजनिक सुरक्षा पर हावी नहीं होने दिया जा सकता है.
...