उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने प्रदेश के सभी 13 जनपदों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना जताई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी यात्रा से बचें और सतर्क रहें. नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है.
...