देश के खूबसूरत प्रदेशों में एक है उत्तराखंड, जिस पर सही मायने में प्रकृति की विशेष कृपा बरसती है. हिमालय की गोद में बसे, पर्वत श्रृंखलाओं, नदियों, चीड़ के वृक्षों, झीलों, जल प्रपातों, प्राचीन कंदराओं और रंग-बिरंगे फूलों से अटे-पटे इस पर्वतीय राज्य का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को मनाया जाता है.
...