देश

⚡योगी मंत्रिमंडल का जल्द हो सकता है विस्तार!

By IANS

उपचुनाव में मिली सफलता के बाद योगी सरकार की नजर अब आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है. मंत्रीमण्डल के खाली पदों को भरने की चर्चा तेज हो गयी है. कोरोना संकट के चलते दो मंत्रियों की हुई मौत के बाद खाली जगह को भरने की तैयारी है. इसके अलावा चार पद पहले से ही खाली चल रहे हैं, जिन्हें जल्द भरे जाने की सुगबुगाहट तेज हो गयी है. सूत्रों की मानें तो भाजपा सरकार का इस विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी बार मंत्रिपरिषद का विस्तार हो रहा है. इसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से समायोजन की संभावना है. इसके अलावा कुछ नए चेहरों को सरकार में जगह मिल सकती है. मौजूदा मंत्रियों में से कुछ की विदाई भी हो सकती है. अभी सात सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में 6 पर भाजपा ने विजय पायी है. 6 मंत्रियों की जगह खाली होंने के कारण विस्तार की प्रबल संभावना दिख रही है. इनमें चार की जगह पहले से खाली थी. जबकि दो जगहें चेतन चौहान और कमलरानी वरूण के निधन से रिक्त हो गयी है. कुछ नए चेहरों का भी समायोजन होना है.

...

Read Full Story