⚡अखिलेश यादव ने कहा- छह साल हो रहे हैं भाजपा सरकार अभी तक इस लक्ष्य को पाने के लिए सलाहकारों को ही ढूंढ़ रही है
By IANS
पूंजीनिवेश के नाम पर भाजपा अब तक जबानी जमा खर्च की कहानी ही दोहराती रही है. पिछले निवेशक सम्मेलनों का यथार्थ में कोई नतीजा नहीं निकला है. एमओयू के हस्ताक्षर होने के कई समारोह हुए पर एक भी एमओयू को जमीन पर उतरते नहीं देखा गया.