देश

⚡एटा में कॉलेज पढ़ने जा रही बीएससी की छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

By Manoj Pandey

उत्तर प्रदेश के एटा में एक कॉलेज की छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. दरअसल छात्रा बीएसी की स्टूडेंट है और रोज की तरह अपने कॉलेज पढ़ाई करने जा रही थी. छात्रा अपने सहेलियों के साथ एक टेंपो में बैठकर जा रही थी. कॉलेज पहुंचने के बाद अन्य छात्राएं टेंपो से उतर गई और पीड़ित छात्रा भी टेंपो से उतरने लगी. इसी दौरान टेंपों के चालक ने तेजी से अपने गाड़ी को चलाना शुरू कर दिया. जिसके कारण छात्रा उतर नहीं पाई और टेंपो में ही रह गई. इस मौके का फायदा उठाते हुए टेंपो में सवार ड्राइवर के साथ एक शख्स ने उसके साथ रेप किया.

...

Read Full Story