निर्भया केस में इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाली और हाथरस रेप और मर्डर पीड़िता का केस लड़ने वाली वकील सीमा समृद्धि अब मनीष गुप्ता मर्डर केस की पैरवी करेंगी. पिछले महीने गोरखपुर के एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान व्यवसायी मनीष गुप्ता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी और इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है.
...