हत्या की वारदात के बाद अक्सर मन में यही सवाल उठता है कि इसके पीछे कोई दुश्मनी, पैसा या फिर अवैध संबंध का मामला होगा. अक्सर जांच के बाद ऐसे ही खुलासे भी होते हैं. लेकिन अगर कोई किसी की जान बेवजह ही ले तो उसे साइको किलकर के नाम से जाना जाता है. वैसे तो आपने कई साइको किलकर के किस्से पढ़ें होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पकड़े गए इस साइको किलकर के बारे में जानकर आपकी भी रूह कांप उठेगी. दरअसल प्रयागराज के कीड़गंज इलाके के पूर्व पार्षद की वृद्ध मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद जानकारी मिलने पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की. वृद्ध महिला की हत्या परेड ग्राउंड इलाके में धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी.
...