देश

⚡यूपी में छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने खुद को लगाई आग

By Bhasha

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में कथित रूप से छेड़छाड़ से परेशान 15 वर्षीय एक लड़की ने मंगलवार को खुद को आग लगा ली. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है. हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे 15 साल की एक लड़की ने अपने घर में खुद पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली.

...

Read Full Story