शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की कार्ययोजना विकसित करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है. कौशल विकास नीति को लागू करने में प्रदेश नंबर वन है. इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार करना है. एथेनॉल उत्पादन एवं आपूर्ति मामले में भी उत्तर प्रदेश देश में पहले पायदान पर खड़ा है.
...