देश

⚡UP: दौलत के चक्कर में पिता और मां ने मिलकर बेटे को उतारा मौत के घाट

By Manoj Pandey

मां-बाप के लिए सबसे बड़ी दौलत उनकी संतान होती है. अपने बच्चों के लिए मां-बाप अपनी सभी खुशियों को न्योछावर कर देते हैं. लेकिन अगर मां-बाप दौलत की लालच में पड़ जाए और अपने ही कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतार दें तो क्या होगा. पिता-पुत्र के रिश्ते उस समय तार-तार कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कासगंज की है. जहां पर एक पिता और सौतली मां ने मिलकर अपने ही बेटे को मार डाला. हत्या की इस घटना के बाद मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्यारे मां-बाप दोनों ने पुलिस के आगे अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उन्होंने हत्या कि जो वजह बताई उसे सुनकर हर कोई हैरान है.

...

Read Full Story