⚡यूपी में बारिश से फसल बर्बाद, सदमे से किसान की मौत
By IANS
बेमौसम बरसात ने कई लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. यूपी के रामपुर में 60 वर्षीय रईस खान अपने खेतों को देखने गए थे. खेत में अपनी 10 बीघा जमीन में पूरी तरह से पानी में डूबी धान की फसल को देखकर वो हैरान रह गए.