स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि अयोध्या जिले में लाभार्थियों के लिस्ट में रिटायर्ड नर्स व संविदा समाप्त होने वाले डॉक्टर का नाम शामिल होने के मामले की जांच की जाएगी. इसके साथ ही लापरवाही के दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई सरकार केगी. इसके साथ ही मंत्री जी ने माना कि उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है. यूपी में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण के लिए वैक्सीन की पहली खेप राजधानी लखनऊ पहुंच गई है.
...