उत्तर प्रदेश में इन दिनों अवैध शराब लोगों की मौत का कारण बन रही है. इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाई है.लखनऊ तथा प्रयागराज में अवैध देशी शराब के कारण लोगों की मौत पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने और दोषी की सम्पत्ति कुर्क कर पीडित परिवारों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है.
...