दूल्हे को मारने के प्रयास में, दुल्हन के प्रेमी ने शादी समारोह में गोली चला दी और दूल्हे के बजाय गोली दुल्हन के चचेरे भाई को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना मंगलवार रात प्रतापगढ़ के सरायखेर खा गांव की है. प्रतापगढ़ पुलिस ने बुधवार को दुल्हन के चचेरे भाई प्रेम सिंह (38) की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
...