योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार देर रात राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया. जिन लोगों को स्थानांतरित किया गया है, उनमें प्रमुख हैं अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा, जिन्हें प्रतीक्षा में रखा गया है, जबकि उनकी जगह आईएएस नीतीश कुमार को लिया गया है.
...