⚡पत्नी को एटीएम के रूप में इस्तेमाल करना मानसिक प्रताड़ना जैसा: कर्नाटक हाईकोर्ट
By IANS
कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि पत्नी को बिना किसी भावनात्मक लगाव के एटीएम के तौर पर इस्तेमाल करना मानसिक प्रताड़ना के समान है. कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को खारिज करते हुए मामले में पत्नी के तलाक को मंजूरी दे दी.