उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संभल जिले के बहजोई में 659 करोड़ रुपए की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने संभल के धार्मिक विरासत के संरक्षण, ऐतिहासिक अन्यायों और राजनीतिक विरोधियों पर तीखे हमले किए.
...