कानपुर:- उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसनें हर किसी को दहला कर रख दिया है. घाटमपुर क्षेत्र में एक 6 वर्ष की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई. हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस को लोगों ने जानकारी दी. पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 6 साल की लड़की (Six Year Old Girl) हत्या करने के बाद उसके फेफड़े तक हत्यारे ने निकाल ले गया. इस तरह की नृशंस हत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है. फिलहाल अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि हत्या किस उद्देश्य से की गई. कोई दुश्मनी थी या फिर तंत्र-मन्त्र के के चक्कर में लड़की को मारा गया.
...