सोमवार को यूपी सरकार का पहला सरकारी क्रूज अपने डेस्टिनेशन वाराणसी पहुंचा, जहां उसके स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस सरकारी क्रूज की खासियत है कि यह गंगा के कम जलस्तर में भी तेजी से चल सकेगा और इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि करीब तीन हफ्तों के भीतर यह क्रूज सेवा आम लोगों के लिए भी शुरु हो जाएगी.
...