हरी खाद जमीन के लिए संजीवनी साबित हो रही है. पिछले दो दशकों के दौरान किसान हरी खाद (ढैचा, सनई, उड़द एवं मूंग) की उपयोगिता को लेकर जागरूक हुए हैं. लिहाजा इनके बीजों की मांग भी बढ़ी है. प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए यूपी सरकार भी भूमि में कार्बनिक तत्वों को बढ़ाने के लिए हरी खाद को प्रोत्साहित कर रही है.
...