⚡यूपी सरकार निवेश प्रस्तावों को लागू करने को नियुक्त करेगी उद्यमी मित्र
By IANS
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के माध्यम से प्राप्त 33.52 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के कार्यान्वयन के लिए जल्द ही उद्यमी मित्र नियुक्त करेगी.