वहीं कैराना का चुनाव हुकुम सिंह और मुनव्वर हसन के परिवार की प्रतिष्ठा का सबसे बड़ा सवाल बन गया है. 1974 में हुकुम सिंह कांग्रेस के टिकट पर पहला चुनाव जीते थे. 1977 में जनता पार्टी के बशीर अहमद से हार गए. लेकिन हुकुम सिंह 1980 में जनता एस के टिकट पर फिर जीत गए. अब हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह पिता की विरासत पर अपने समीकरण देख रही हैं.
...