सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा की टोपी मुफ्फरनगर दंगों में मारे गए निर्दोष लोगों के खून से रंगी है. सपा को जब भी मौका मिला इन्होंने प्रदेश को दंगों में झोंका, योजनाओं में बंदरबाट किया. सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने का काम इन सपा-बसपा ने किया. हमारी सरकार ने गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लागू किया. जिसका परिणाम है कि आज हर गरीब किसान को लाभ मिल रहा है.
...