प्रदेश के बड़े ब्राह्मण नेता माने जाने वाले योगी सरकार के दिग्गज मंत्री ब्रजेश पाठक को इस बार लखनऊ सेंट्रल की बजाय लखनऊ कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है. विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद उन्नाव जिले की भगवंतनगर की उनकी सीट से भाजपा ने आशुतोष शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारा है.
...