⚡UP: दरिंदगी की सारी हदें पार, हत्या के बाद नाबालिग का धड तेजाब से जलाया, चेहरे को ईंट से कुचला
By IANS
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक चौंकानेवाली घटना सामने आई है. यहां के गांव में मक्के के खेत से एक 12 साल के लड़के का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़के के धड़ को तेजाब से जलाकर चेहरे को ईंट से कुचल दिया गया.