⚡UP: मेरठ में दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या
By IANS
यूपी के मेरठ जिले के मेडिकल थाना इलाके में हुई कहासुनी के बाद एक गुट ने दिनदहाड़े 19 वर्षीय एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि उन्हें इस संबंध में बुधवार को एक पीसीआर कॉल मिली थी कि एक व्यक्ति पर युवकों के एक समूह ने हमला किया है.