उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी माहौल का जायजा लेंगे. भाजपा बिजनौर जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि बैठक के बाद सीएम योगी बिजनौर की तीन विधानसभा सीटों - बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर में मतदाता संवाद के बाद डोर-टू-डोर जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से जनता से घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे.
...