भाजपा कार्यकर्ताओं की जनसंपर्क टोली यह भी बताएगी कि सरकार ने बेघरों की सुध ली है. इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में 42 लाख से अधिक आवासों का निर्माण किया गया, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 90,225 आवासों का निर्माण किया गया. अपराधियों पर नकेल कसने के तहत माफियाओं द्वारा अर्जित की गई 1574 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई.
...