सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत होने के बाद यहां के बिधनू क्षेत्र में भीड़ ने गुस्से से तिलमिलाते हुए एक पुलिस चौकी और तीन डंपरों को आग के हवाले कर दिया. यह घटना गुरुवार रात की है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिला की पहचान 45 वर्षीय माया देवी के रूप में हुई है, जिनकी मौत मिट्टी से लदे एक डंपर के कुचलने से हुई है.
...