केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री और फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना संक्रमित हो गई हैं। ट्र-नेट परीक्षण में शुक्रवार देर रात पुष्टि होने के बाद उन्हें हैलट के कोविड आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद सुबह उनको भर्ती कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स ट्रांसफर करवाया गया है।
...