देश

⚡पूर्वी दिल्ली में बन रहा 1 करोड़ 10 लाख लीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय

By IANS

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को दिल्ली में एक विद्युत सबस्टेशन का शुभारंभ किया और बन रहे 1 करोड़ 10 लाख लीटर जलसंग्रहण क्षमता वाले आधुनिक भूमिगत जलाशय (UGR) का निरीक्षण भी किया. दिल्ली सरकार के मुताबिक, शहर के हर आदमी के लिए बिजली, पानी, स्कूल अस्पताल की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. बिजली एवं पानी की परियोजना का निरीक्षण करने के बाद सिसोदिया ने कहा, स्थानीय नागरिकों द्वारा बिजली और पानी संबंधी सुविधाएं बढ़ाने की मांग को देखते हुए ऐसे कार्य तीव्रगति से पूरे किए जा रहे हैं. पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में बिजली और पानी की बेहतर सुविधा संबंधी कार्य तेजी से जारी हैं. उपमुख्यमंत्री ने गुरुवार को पटपड़गंज पोस्ट ऑफिस के पास शशि गार्डन में विद्युत सबस्टेशन का शुरू किया.

...

Read Full Story