वर्ष 2020 में 8,60,976 अभ्यार्थियों ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन किया था. जानी-मानी शिक्षाविद व दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर आभा देव हबीब के मुताबिक यूजीसी नेट की परीक्षाओं में देरी का सीधा असर देश के शोध कार्यक्रमों पर पड़ता है. रिसर्च के छात्रों को इस देरी के कारण फैलोशिप नहीं मिल पाती.
...