उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बाघ के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना रविवार रात दिउरिया रेंज के खन्नौत नदी के पास हुई. देर रात तीन दोस्त घर लौट रहे थे तभी उन पर बाघ ने हमला कर दिया. उनमें से दो, कन्हैया लाल और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा एक पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाने में सफल रहा.
...