हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में भोपाल पुलिस से जांच अपने हाथ में लेते ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी एफआईआर दर्ज की है. सीबीआई की इस नई एफआईआर के अनुसार, मृतका ट्विशा की सास और पूर्व जिला न्यायाधीश गिरीबाला सिंह ने दिसंबर 2025 में 'विदाई' समारोह के दौरान कथित तौर पर 2 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे लड़की पक्ष ने पूरा किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट भी इस पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.
...