केरल की पहली ट्रांसजेंडर रेडियो जॉकी अनन्या कुमारी एलेक्स मंगलवार शाम एडापल्ली के पास एक अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. ऐसी खबरें थीं कि शहर के एक प्राइवे अस्पताल में सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी कराने के बाद पिछले एक साल से वह गंभीर शारीरिक परेशानी से जूझ रही थी.
...