तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कानूनी मामलों से खुद को अलग कर लिया है. इस कदम को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के भीतर पुरानी और नई पीढ़ी के बीच बढ़ती अंदरूनी कलह और नेतृत्व की खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है.
...