महाराष्ट्र के ठाणे जिले की शाहपुर तहसील तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद रविवार को कहा कि उन्होंने इस विश्वास के चलते जान दी कि उन्हें मरने के बाद 'निर्वाण' प्राप्त होगा. शाहपुर में दो दिन पहले तीन लोगों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. एक अधिकारी ने बताया कि एक और व्यक्ति भी उन तीनों के साथ आत्महत्या करने जा रहा था , लेकिन अंतिम क्षणों में उसने अपना इरादा बदल दिया.
...