⚡राज्यसभा की कार्यवाही बाधित करने पर संजय सिंह सहित आप के तीन सदस्य दिन भर के लिए निलंबित
By Bhasha
राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी के तीन सदस्यों संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को सदन की कार्यवाही बाधित करने पर दिन भर के लिए निलंबित कर दिया गया. बाद में उन्हें मार्शल की मदद से सदन से बाहर किया गया.