प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर से अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया. उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही पीएम मोदी ने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए जीत के सारे रिकार्ड तोड़ देगा. इन चुनावों में एनडीए को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश प्राप्त होगा.
...