⚡एड गुरु पीयूष पांडे का निधन, भारतीय विज्ञापन जगत में शोक की लहर
By Shivaji Mishra
भारतीय विज्ञापन जगत को एक विशिष्ट पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध रचनात्मक व्यक्तित्व पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया. वह 70 वर्ष के थे. अपनी रचनात्मक सोच और प्रासंगिक विज्ञापनों के माध्यम से उन्होंने भारतीय विज्ञापन उद्योग को एक नई दिशा दी.